June 14, 2026 Offline Form 0 Views

AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Physiotherapist with Various Posts

AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Physiotherapist with Various Posts

AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Physiotherapist with Various Posts : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) बिलासपुर द्वारा नई भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. एम्स बिलासपुर में मेडिकल नॉन मेडिकल पैरामेडिकल के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. एम्स बिलासपुर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 24 जून तक का समय दिया गया है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान बिलासपुर भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारियां को जानने के लिए उम्मीदवार एम्स बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट को देख सकता है.

AIIMS बिलासपुर द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल, पैरामेडिकल तथा नॉन मेडिकल के लिए कुल 33 पदों पर भर्ती निकल गई है. इस भर्ती से संबंधित तमाम जानकारी एम्स बिलासपुर के पोर्टल पर जारी कर दी गई है. आप सभी को बता दे कि एम्स बिलासपुर की यह भर्ती कॉन्ट्रैक्टबेस है तथा आवेदन ऑफलाइन मॉड से किए जाएंगे. मेडिकल, पैरामेडिकल एवं नॉन मेडिकल के किसी भी पद के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 जून 2026 तक ऑफलाइन मॉड से फॉर्म भर सकते हैं. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान बिलासपुर भर्ती के आवेदन फार्म को भरने की संपूर्ण जानकारी नीचे दे दी गई है.

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदक शुरू होने की तिथि: 10-06-2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24-06-2026

आयु सीमा

न्यूनतम आयु – जो भी उम्मीदवार आवेदन करने जा रहे हैं उनकी आयु कम से कम 18 वर्ष होना जरूरी है.

अधिकतम आयु – उम्मीदवार की अधिकतम आयु अलग-अलग पदों के लिए 30 वर्ष और 35 वर्ष है. इसके लिए उम्मीदवार को एम्स बिलासपुर का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.

आयु छूट – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर भर्ती के नियम अनुसार नाम अनुसार आयु सीमा में छूट नही दी जा रही है. इसके लिए भी उम्मीदवार को AIIMS बिलासपुर भर्ती आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा.

आवेदन फार्म की फीस

एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. इनके अलावा बची हुई सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 295 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है जो की डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा स्वीकार किया जाएगा.

नौकरी करने का स्थान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

पदों का नाम

  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) – 2 पोस्ट
  • लैब टेक्नीशियन – 15 पोस्ट
  • फिजियोथैरेपिस्ट – 3 पोस्ट
  • ओटी टेक्नीशियन – 2 पोस्ट
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 2 पोस्ट
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 3 पोस्ट
  • जूनियर इंजीनियर (AC &R) – 1 पोस्ट
  • रेडियोलॉजी टेक्निशियन – 1 पोस्ट
  • बायोमेडिकल इंजीनियर – 1 पोस्ट
  • मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन – 3 पोस्ट

वेतन

अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किया गया है. इसके लिए भी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.

शैक्षणिक योग्यता

AIIMS बिलासपुर भर्ती में निकली मेडिकल, पैरामेडिकल तथा नॉन मेडिकल के पदों पर भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु शैक्षणिक योग्यता तय की गई है.

  1. मल्टी टास्किंग स्टाफ – दसवीं पास
  2. लैब टेक्नीशियन – MLT/MLS में स्नातक पास व अनुभव
  3. फिजियोथैरेपिस्ट – 12वीं पास विज्ञान (पीसीबी) व फिजियोथेरेपिस्ट डिग्री
  4. ओटी टेक्नीशियन – बीएससी ओटी टेक्नीशियन व अनुभव
  5. जूनियर इंजीनियर सिविल – स्नातक व सिविल इंजीनियर व अनुभव
  6. जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल – स्नातक व इलेक्ट्रिकल इंजीनियर व अनुभव
  7. जूनियर इंजीनियर (AC & R) – स्नातक में इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियर व अनुभव
  8. रेडियोलॉजी टेक्निशियन – बीएससी रेडियोग्राफी
  9. बायोमेडिकल इंजीनियर – BE /B.Tech इन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग या डिप्लोमा बायोमेडिकल इंजीनियरिंग व 2 साल का अनुभव
  10. मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन – बीएससी मेडिकल रिकॉर्ड्स या 12वीं मेडिकल साइंस के साथ 6 महीना का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स इन मेडिकल रिकार्ड कीपिंग

आवेदन करने का तरीका

एम्स बिलासपुर भर्ती BECIL (Broadcast Engineering Consultant India Limited Noida) द्वारा की जा रही है. इन्होंने AIIMS बिलासपुर भर्ती के आवेदन फार्म को ऑफलाइन मोड में रखा है. इसीलिए उनके आवेदन फार्म को उनके दिए गए पते पर ही भेजना है. नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से आवेदन किया जा सकता है.

  • सबसे पहले उम्मीदवार को आवेदन फार्म को डाउनलोड करना है.
  • इसके बाद उम्मीदवार अपनी जानकारी के मुताबिक आवेदन फार्म को अच्छे से भरे.
  • अब उम्मीदवार फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को इकट्ठा करें.
  • अंत में भरे हुए आवेदन फार्म तथा सभी जरूरी दस्तावेजों को लिफाफे में डालकर भारतीय डाक के माध्यम से BECIL नोएडा के पत्ते पर भेज ने नीचे
  • पता – Broadcast Engineering Consultants India Ltd. (BECIL) BECIL Bhavan C-56/ A- 17, Sector 62, Noida 201307 (U.P)

AIIMS Bilaspur Recruitment 2026

एप्लीकेशन फॉर्म – AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Application Form

सरकारी वेबसाइट – AIIMS Bilaspur Govt Site

ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें – AIIMS Bilaspur Recruitment 2026 Official Notification

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *